मंथनन्यूज शिवपुरी -
महिला प्रताड़ना को रोकने ,महिला अधिकारों के प्रति सजग करने और नारी शक्ति को संगठित करने के लिए अब समूचे मध्य प्रदेश में दुर्गा वाहिनी का गठन किया जाएगा। यह बात प्रेस को एक जानकारी देते हुए दुर्गा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष शालू गोस्वामी ने कहीं ।
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में निरंतर महिलाओं पर अत्याचारों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। महिला हिंसा की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और इसकी रोकथाम के लिए नारी शक्ति का संगठित होना जरूरी है ।नारी शक्ति मां दुर्गा का स्वरूप है और इसीलिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर दुर्गा वाहिनी संपूर्ण मध्यप्रदेश में नारी शक्ति को संगठित कर दुर्गा वाहिनी की कार्यकारिणी का विस्तार करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में दुर्गा वाहिनी के बैनर तले महिलाओं व छात्राओं के शिविरों का भी आयोजन जिला स्तर पर किया जाएगा ।जिसमें सुरक्षा के क्षेत्र में बरती जाने वाली सावधानियां, कराटे प्रशिक्षण ,शैक्षणिक प्रक्षिक्षण,सामाजिक मुद्दों पर परिचर्चा,आर्थिक उत्थान के प्रयास भी किये जाएंगे ।शालू गोस्वामी का कहना था कि नारी शक्ति अब अबला नहीं है वह सवल है और सक्षम है। उन्होंने कहा कि आज नारी शक्ति समाज के प्रभुत्व वर्गों का प्रतिनिधित्व कर रही है ।बस आवश्यकता है घर से बाहर निकलकर संगठित होकर अपने आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ने की।

Post a Comment