मंथन न्यूज़ भोपालमुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान से बुधवार को cm हाउस में जनसंपर्क, जलसंसाधन और संसदीय कार्य मंत्री, मध्य प्रदेश सरकार के प्रवक्ता (लोकप्रिय विधायक दतिया )डॉ. नरोत्तम मिश्र ने भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश के नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम पर चर्चा हुई। मंत्री डॉ. मिश्र ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान को चुनाव परिणामों के लिए भी बधाई दी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने डबरा नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी को मिले जनसमर्थन पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र को डबरा में विजय के लिए किए गए परिश्रम के लिए बधाई दी। मंत्री डॉ. मिश्र ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को पुष्प गुच्छ भेंट कर अधिकांश नगरीय निकायों में पार्टी को मिली जीत के लिए बधाई दी। मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि डबरा में सभी पार्टी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने में सक्रिय रहे। इसी का नतीजा है कि डबरा में भारतीय जनता पार्टी को ऐसी विजय प्राप्त हुई है जो पूर्व में कभी नहीं मिली। इस ऐतिहासिक सफलता पर सभी बहुत ही प्रसन्न हैं।

Post a Comment