भाजपा की तिरंगा यात्रा व सम्मान समारोह कार्यक्रम आज

मंथन न्यूज़ ग्वालियर भाजपा के संभागीय मीडिया प्रभारी सुबोध दुबे ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर कल शहर में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगें।  भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम बलराम जयंती के अवसर पर किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं विशेष रुप से किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, अध्यक्ष देवेश शर्मा उपस्थित रहेंगे। खेती को लाभ धंधा बनाने किसानों  को समारोह में 51 किसानों का सम्मान किया जायेगा।

51 किसानों का सम्मान किया जायेगा

यह कार्यक्रम मृगनयनी गार्डन में सुबह 11ः30 बजे शुरू होगा। जिमसें भाजपा के समस्त कार्यकर्ता एवं किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विनोद जादौन, जिलाध्यक्ष भरत दांतरे सहित भाजपा किसान मोर्चा के सैकडों मौजूद रहेंगे। 
तिरंगा यात्रा कटोराताल  से शुरू होगी

भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा कटोराताल स्थित वीर सावरकर की प्रतिमा के सामने से रैली के रूप में शुरू होगी। रैली शुरू होने से पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर, मंत्री मायासिंह, उच्चशिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया, भाजपा के संभागीय संगठनमंत्री शैलेंद्र बरूआ, जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, महापौर विवेक शेजवलकर, विधायक नारायण सिंह कुशवाह, जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, सभापति राकेश माहौर द्वारा वीर सावरकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा। 

राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम  में दुपहिया, चार पहिया वाहन विशेष रूप से बनाए गए हैं। रथ जिन पर शहीदों के चित्र अंकित रहेंगें। बनाए गए रथों के माध्यम से यह रैली प्रारंभ होगी। रैली के रूट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अचलेश्वर महादेव होते हुए यह रैली गश्त का ताजिया, दौलतगंज, महाराज बाडा होते हुए सराफा बाजार स्थित शहीद अमरचंद्र बाठिया की प्रतिमा पर पहुंचेगी। वहां पर माल्यार्पण कर रैली शिंदे की छावनी होते हुए फूलबाग स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के पास पहुंचेगी। वहां पर माल्यार्पण कर यह रैली फूलबाग पार्क स्थित लाल-पाल-बाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर समाप्त हो जाएगी। 

इस रैली में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वेदप्रकाश शर्मा, जयसिंह कुशवाह, महामंत्रीगण कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, भाजपा संभागीय मीडिया प्रभारी  सुबोध दुबे, उदय अग्रवाल, सुमन शर्मा, मनीष राजौरिया, राजू पलैया, यशवीर शर्मा, अनिल चौधरी, नीरज त्यागी, कौशल वाजपेयी, गौरव कुशवाह, आईटी प्रकोष्ठ के अभिनंदन त्यागी, पवन सेन आदि  प्रमुख लोग रैली में उपस्थित रहेंगे।