मंथन न्यूज़ ग्वालियर. पुलिस ने अनोखा अभियान चलाया है, यह अभियान है गर्ल्स को मनचलों से बचने की तरकीब, इस अभियान में लेडीज सब इंस्पेक्क्टर ने कॉलेज पहुंचकर गर्ल्स को मिर्च से स्प्रे बनाने के टिप्स सिखायें और कहा कि इसे अ पने पर्स में जरूर रखें, मनचले या बदमाश परेशान करें तो तुरंत उन पर छिड़क दें, इसके साथ कई सेल्फ डिफंस के टिप्स भी पुलिस की एसआई ने गल्स को दिये।
मनचलों से बचने के लिये ऐसे बनाये चिली स्प्रे
मुरैना पुलिस की लेडीज सब इंस्पेक्टर पूजा परिहार अपनी टीम के साथ मुरैना के गर्ल्स कॉलेज पहुंची। उन्होंने गर्ल्स को सेल्फ डिफेंस से जुड़ी कई टिप्स दीं। इसके बाद उन्होंने कहा कि मनचलो और बदमाश से बचने की सबसे अच्छी तरकीब है मिर्च का स्प्रे। बाजार में मिले तो ठीक है, नहीं तो इसे आसानी से घर में ही बनाया जा सकता है। पिसी हुई तीखी लाल मिर्च को पानी में घोलो और एक स्प्रे वाली बोतल में भरकर पर्स में रख लो। जैसे ही कोई मनचला या बदमाश परेशान करे, तुरंत पर्स से निकालकर उसके चेहरे पर छिड़क दो।
गर्ल्स को पसंद आया डिफेंस का यह तरीका
सब इंस्पेक्टर पूजा ने गर्ल्स को मिर्च से यह स्प्रे बनाने का तरीका भी सिखाया। यह उपाय गर्ल्स को भी बहुंत पसंद आया। एसआई पूजा बताती हैं कि छोटे शहरों में चिली स्प्रे नहीं मिलता है, लेकिन इसे घर पर बनाया जा सकता है। एक स्टूडेंट रक्षा शर्मा ने बताया कि पुलिस ने उन्हें सुरक्षा से जुड़े कई उपाय बताए हैं, जिसमें एक है मिर्च से चिली स्प्रे बनाना। यह काफी प्रभावी उपाय है। इसके साथ पुलिस इंस्पेक्टर ने इमरजेंसी नंबर भी दिए हैं, जिन पर फोन करके तुरंत मदद ली जा सकती है। फिलहाल गर्ल्स को चिली स्प्रे का आइडिया पसंद आया है।

Post a Comment