केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री सुदर्शन भगत के आथित्य में राजमाता सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह

मंथनन्यूज ग्वालियर राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह 19 अगस्त को आयोजित होगा। इस दिन यह समारोह केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री सुदर्शन भगत के मुख्य आतिथ्य में प्रात: 10.30 बजे कृषि महाविद्यालय के सभागार में आयोजित होगा। समारोह में प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय झाँसी के कुलाधिपति डॉ पंजाब सिंह करेंगे। 

कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अनिल कुमार सिंह ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह के साथ.साथ न्यू इंडिया मंथनए संकल्प से सिद्धी एवं विश्व मधुमक्खी दिवस भी मनाया जायेगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संदेश एवं प्रतिज्ञा के बाद नए भारत के संकल्प का वाचन होगा। इसके बाद तकनीकी सत्र होगा,  जिसमें कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषकों के बीच संवाद होगा,  जिसमें खासतौर पर वर्ष 2022 तक कृषि आय दो गुनी करने पर विचार मंथन किया जायेगा। 

स्थापना दिवस समारोह में महापौर विवेक शेजवलकर, विधायकगण लाखन सिंह यादव,  सत्यपाल सिंह सिकरवार ‘‘नीटू’’,  दिलीप सिंह शेखावत,  भारत सिंह कुशवाह व श्रीमती इमरती देवी को भी बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित किया गया है। 

रिपोर्ट पूनम पुरोहित शिवपुरी

Manthannews.in@gmail.com

9827565468

मार्ग सही रखो 
लक्ष्य पर अडिग रहो