सत्ता और संगठन की क्लास लेने भोपाल पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

भोपाल. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)  राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार की सुबह भापाल पहुंचे और स्टेट हैंगर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान, उनके मंत्रिमण्डल के सदस्यों के अलावा पार्टी उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. विजय सहस्त्रबुद्धे, महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और अन्य नताओं ने अपने नेता की अगवानी की। इसके बाद शाह प्रदेश पार्टी कार्यालय की ओर रवाना हो गए। रास्ते में वह लालघाटी चौराहे पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। शाह एक रैली के रूप में प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे। स्वागत की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शाह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पार्टी की पहली बैठक लेंगे। इसमें केंद्रीय पदाधिकारी,  प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्यए प्रदेश पदाधिकारी और अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।

शाह तीन दिन यहीं प्रदेश पार्टी मुख्यालय में रूककर लगातार विभिन्न बैठकें लेंगे। इस दौरान वह मुख्यमंत्री चौहान और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से अलग अलग चर्चा भी कर सकते हैं। शाह संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सभी राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में वह राजधानी भोपाल आए हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शाह को गुरुवार रात दिल्ली से यहां पहुंचना था लेकिन एक बैठक में समय अधिक हो जाने के कारण पहले वे नियमित विमान सेवा से नहीं आ सके। इसके बाद उनका विशेष विमान से आने का कार्यक्रम था लेकिन उसमें तकनीकी खराबी के कारण कार्यक्रम टाल दिया गया और वह सुबह यहां पहुंचे।



पूनम पुरोहित शिवपुरी
Manthannews.in@gmail.com
9827565468