छोटों ने लिया आशीर्वाद, बड़ों ने गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे से बदली भुजरियां

मंथन न्यूज़  रिपोर्ट हितेश जैन पोहरी| पोहरी में आपस की बुराईयों को भुलकर एकता और भाईचारे का संदेश देने वाला भुजरियां का पर्व पोहरी  सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने भुजरियां को तालाब के पानी में ले जाकर परंपरागत तरीके से विसर्जन किया गया। इसके बाद लोगों ने भुजरियां भगवान को चढ़ाई। इसके बाद सभी ने अपनी आपसी की बुराईयों को भुलकर एक-दूसरे से भुजरियां बदली। इस दौरान जहां बच्चों और युवाओं ने बुजुर्गो के पैर छूए तो वही बुजुर्गो ने भी बच्चों और युवाओं पर अपना स्नेह जताया। इस अवसर पर सबसे अधिक उत्साह बच्चों और युवाओं में देखने को मिला जो टोलियां बनाकर नगर में घूमकर हर व्यक्ति से भुजरियां बदलते नजर आए। इसके लिए लोगों ने ज्यादातर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मोबाइल फोन के माध्यम से भुजरियां पर्व की मुबारकबाद दी। मुबारकबाद देने का सिलसिला दिनभर संदेश के रूप में दिखाई दिया।