केंद्र सरकार की सौभाग्य योजना के तहत ग्रामीण डाकिए मंगलवार से घर-घर देंगे दस्तक

मंथन न्यूज़ - केंद्र सरकार की सौभाग्य योजना के तहत लोगों के घराें में बिजली का पता लगाने ग्रामीण डाकिए मंगलवार से घर-घर दस्तक देना शुरू कर देंगे। यह सर्वे मोबाइल एप के जरिए होना है, लेकिन जिले में यह काम करने वाले ग्रामीण डाकिए जिस घर में बिजली जलती नहीं पाई जाएगी, वहां की जानकारी हाथों से लिखकर एक फाॅर्म में भरेंगे। योजना में जिले के 1076 गांव सर्वे के लिए चयनित हुए हैं, जबकि ग्रामीण डाकिए करीब 255 हैं। सोमवार को नई सड़क स्थित जिले के मुख्य डाक कार्यालय में इन्हें ट्रेनिंग देने के साथ ही सर्वे के दौरान भरे जाने वाले फाॅर्म भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। मुख्य पोस्ट मास्टर एस.एन. झा ने बताया शाजापुर, गुलाना, मोहन बड़ोदिया, तराना तहसील से करीब 85 ग्रामीण डाकिए आए थे। सभी को शाजापुर उप संभाग के सहायक अधीक्षक के.एस. पंवार ने प्रशिक्षण दिया। सोमवार को नई सड़क स्थित जिले के मुख्य डाक कार्यालय में इन्हें ट्रेनिंग देने के साथ ही सर्वे के दौरान भरे जाने वाले फाॅर्म भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। मुख्य पोस्ट मास्टर एस.एन. झा ने बताया शाजापुर, गुलाना, मोहन बड़ोदिया, तराना तहसील से करीब 85 ग्रामीण डाकिए आए थे। सभी को शाजापुर उप संभाग के सहायक अधीक्षक के.एस. पंवार ने प्रशिक्षण दिया। 

मुख्य डाक कार्यालय में ग्रामीण डाकियों को प्रशिक्षण देते सहायक अधीक्षक पंवार। 

उज्जैन से सॉफ्टवेयर में फीड कराएंगे डाटा सहायक अधीक्षक पंवार ने बताया शुरुआती दौर में जिले में यह सर्वे मेन्युअल सिस्टम से कराया जाएगा। ग्रामीण डाकियों को सर्वे के दौरान घरों में जाकर सिर्फ बिजली जल रही है या नहीं, यह देखना है। जहां बिजली नहीं है उस परिवार के मुखिया की जानकारी दिए गए फाॅर्म में भरनी है। सभी फाॅर्म एकत्रित करके प्रवर अधीक्षक कार्यालय की लॉग इन आईडी से डाटा सॉफ्टवेयर में फीड कराया जाएगा। बीपीएल कार्डधारियों को कनेक्शन मुफ्त मिलेगा। 

5 गांव का जिम्मा, 15 दिन में पूरा करेंगे शाजापुर उप संभाग के सहायक अधीक्षक के.एस. पंवार ने बताया जिले में मंगलवार से सर्वे शुरू हो रहा है। 15 दिनों में इसे पूरा करने का समय अभी मिला है। प्रत्येक पर 5 गांवों के सर्वे का जिम्मा है। इतने कम दिनों में यह काम बेहतर तरीके से पूरा करना चुनौती से कम नहीं।