त्रिशंकु विधानसभा की अटकलें खारिज
उत्तर प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा की अटकलों को भारतीय जनता पार्टी खारिज कर रही है. पार्टी का कहना है कि सपा के साथ कांग्रेस के गठबंधन से उनको फायदा हो रहा है. इस गठबंधन से अल्पसंख्यक मतों का बिखराव हुआ है. जिससे त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति बन रही है. ऐसे में स्पष्ट रूप से बीजेपी को लाभ मिल रहा है.

सपा की हालत खराब
जगदंबिका पाल ने कहा कि उनको हर वर्ग के लोगों का वोट मिल रहा है. बहरहाल बात अब चौथे, पांचवे, छठे और सातवें चरण की है, जहां बीजेपी का मुकाबला कुछ सीटों पर सपा से और कुछ पर बसपा से है. सपा की हालत फिलहाल काफी खराब है. लखनऊ से बलिया और देवरिया के साथ-साथ बनारस और गोरखपुर से आजमगढ़, ये वो क्षेत्र हैं जहां सपा काफी पिछड़ रही है. देखा जाए तो उसकी हालत बसपा से भी खराब है.

जगदंबिका पाल ने ये भी कहा कि पूर्वी उत्तरप्रदेश में अब तक जिस दल को बहुमत में सीटें मिली है, उसी दल की राज्य में सरकार बनी है. इस बार पूर्वी उत्तरप्रदेश कि जनता बीजेपी को भरपूर समर्थन दे रही है. पाल के मुताबिक त्रिशंकु विधानसभा की अटकलें झूठी अफवाह है. ये विपक्षी दलों द्वारा फैलाई गई है.

Post a Comment