मंथन न्यूज़ शिवपुरी। ग्राम खजूरी में बुधवार को एक बिजली कर्मचारी की मौत हो गई। जिस दौरान वह लाइन पर काम कर रहा था, उसी दौरान अचानक करंट आ गया और कैलाश नारायण (36) पुत्र दयाराम कोली निवासी शिवपुरी की मौत हो गई, बाद में उसे अस्पताल लाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि किसी निजी कंपनी की ओर से उक्त कर्मचारी को बिजली कंपनी में ठेके पर रखा गया था। जब वह परमिट लेकर लाइन पर काम कर रहा था, उसी दौरान करंट आ गया और कैलाश घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। पीएम हाउस पर कैलाश को लेकर आए लोग मुआवजे को लेकर कुछ देर तक रुके रहे, बाद में प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला तथा परिजनों को समझाकर शव ले जाने की बात कही। बिजली कंपनी के जेई और खजूरी प्रभारी आरएस भदौरिया ने इस मामले में जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कही है। उनका कहना है कि कंपनी जांच में यह देखेंगे कि करंट लाइन बंद होने के बावजूद किसकी गलती से प्रवाहित हुआ और दोषी के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment