पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दिल्ली -मध्यप्रदेश में पैसेंजर ट्रेन में धमाका और लखनऊ एनकाउंटर के बाद अब दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इस वारदात में शामिल दो आतंकियों के लखनऊ से दिल्ली जाने की सचूना है। इसके बाद अलर्ट घोषित कर दिया गया है। आशंका जताई गई है कि इन आतंकियों के पास विस्फोट भी हो सकते हैं।
भीड़भरे बाजारों में खास नजर रखी जा रही है। वहीं संसद की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। संसद में गुरुवार से बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत हुई।
पुलिस अधिकारियों को मॉल और भीड़भाड़ वाली जगहों के साथ ही धार्मिक स्थलों पर निगरानी करने को कहा गया है। वहीं होटलों में स्पेशल सेल की जांच शुरू कर दी गई है।

Post a Comment