सोमवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेन्द्र मेनन व जस्टिस श्रीमती अंजुलि पालो की युगलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान याचिकाकर्ता नरसिंहपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विनायक परिहार की ओर से अधिवक्ता डॉ.सत्यम अग्रवाल ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि मध्यप्रदेश नगर निगम अधिनियम-1956 की धारा- 9 (1)(सी) और नगर पालिका अधिनियम-1961 की धारा-19 (1)(सी) के अनुसार एल्डरमैनों को नगरपालिका प्रशासन के संबंध में विशद अनुभव होना चाहिए।
इसके बावजूद वर्तमान में विभिन्न नगरीय निकायों में पार्टी विशेष के कार्यकर्ताओं को एल्डरमैन बतौर उपकृत करके विशेषज्ञों की उपेक्षा का रवैया अपनाया जा रहा है। जहां-जहां भाजपा की सत्ता है, वहां भाजपा नेता व कार्यकर्ता ही एल्डरमैन का पद सुशोभित कर रहे हैं। इस सिलसिले में भोपाल व नरसिंहपुर की नगर पालिका व नगर पंचायतें उदाहरण की तरह हैं। हाईकोर्ट ने सभी बिन्दुओं पर गौर करने के बाद जवाब मांगा लिया।

Post a Comment