आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि गृह मंत्रालय शाजापुर और लखनऊ की दो घटनाओं पर संसद में अपना एक विस्तृत वक्तव्य रखेगा।
उल्लेखनीय है कि संदिग्ध आइएस आतंकी लखनऊ के बाहरी इलाके में एक घर में 12 घंटे चली मुठभेड़ के बाद मारा गया है।
मध्यप्रदेश की पुलिस का कहना है कि मारे गए आतंकी सैफुल्लाह के तार मध्य प्रदेश में पैसेंजर ट्रेन में हुए बम ब्लास्ट से जुड़े हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि विगत मंगलवार की सुबह भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में हुए आइईडी बम धमाके में दस यात्री बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

Post a Comment