इससे पहले मंगलवार को खरगोन में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा था कि आतंकी साफ सुन लें, मप्र की धरती और मेरी जनता की जान से खिलवाड़ करने की कोशिश करने वालों को मैं नहीं छोडूंगा।
हर पहलू की होगी जांच पुलिस सतर्क : गृहमंत्री
गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मामला गंभीर है, हर पहलू की जांच होगी। पुलिस का पूरा तंत्र पूरी तरह से सक्रिय है। इसके चलते ही पिपरिया से तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। यह एक आतंकी हमला है जिसे विस्फोटक के जरिए अंजाम दिया गया है।

Post a Comment