मानसून की वर्षा शुरू होते ही बनायें कंट्रोल रूम

मंथन न्यूज भोपाल बाढ़ उन्मुख जिले 15 जून को या मानसून की वर्षा शुरू होते ही कंट्रोल-रूम बनायें। अधीक्षक भू-अभिलेख को कंट्रोल-रूम का प्रभारी बनायें। राज्य स्तर का कंट्रोल-रूम राहत आयुक्त कार्यालय में खुलेगा। इसका टेलीफोन नम्बर 0755-2441419 होगा।

प्रमुख सचिव राजस्व एवं राहत आयुक्त श्री अरूण पाण्डेय ने कहा है कि बाढ़ से बचाव एवं राहत के लिए जिला स्तर पर एक्शन प्लान पहले से तैयार कर लें। बाढ़ की संभावना होते ही कंट्रोल-रूम 24 घंटे खोल के रखें। दैनिक वर्षा की जानकारी संचालक मौसम केन्द्र के फैक्स नम्बर 0755-2552743 एवं ई-मेल mausambhopal@rediffmail.com पर भी भेजें। बाढ़ से बचाव के उपकरण वोट आदि को दुरूस्त करवा लें। वोट के साथ प्रशिक्षित जवानों को भी तैनात करें।

श्री पाण्डेय ने कहा है कि बाढ़ की स्थिति में जरूरत के अनुसार पुलिस बल एवं होमगार्ड की मदद ली जाय। बाढ़ उन्मुख जिले के कलेक्टर, सेना में निकटस्थ छावनी के अधिकारियों से निरंतर सम्पर्क बनाए रखें, जिससे बाढ़ बचाव कार्य में सेना की सहायता जल्द उपलब्ध हो सके।

राहत आयुक्त ने कहा है कि जलाशयों से पानी छोड़ने पर विशेष ध्यान रखा जाय। दुर्गम क्षेत्रों में वर्षा के पहले खाद्य सामग्री एवं जीवन रक्षक दवाइयाँ भंडारित करें। निजी स्त्रोतों से मिल सकने वाली बाढ़ बचाव सामग्री की भी जानकारी रखें। नाले-नालियों की सफाई करवायें। बरसात में जल मग्न होने वाली सड़कों एवं पुलियों पर चेतावनी बोर्ड लगवायें। चेतावनी का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करें।

राज्य स्तरीय कंट्रोल-रूम

क्र.

अधिकारी

फोन कार्या.

निवास

मोबाइल नम्बर

फैक्स नम्बर

1.

श्री अरूण पाण्डेय,

प्रमुख सचिव राजस्व एवं राहत आयुक्त

2441335

2726066

9425036003

2440033

2.

श्रीमती पुष्पा कुलेश,

उप राहत आयुक्त

2441574

2440102

9424657088

2440032

3.

श्रीमती रंजना पाटने,

उप राहत आयुक्त

2440032

-

7566250919

2440032