जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र से मिले इंदौर के समाजसेवी

मंथन न्यूज जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र से आज उनके निवास पर भगवान परशुराम जन्म-स्थली विकास समिति के पदाधिकारियों ने भेंट की। मंत्री डॉ. मिश्र को समिति द्वारा स्मृति-चिन्ह भेंट कर महू आने का निमंत्रण दिया गया। समिति पदाधिकारियों ने अब तक हुए कार्य की जानकारी भी दी। भेंट करने वालों में इंदौर के समाजसेवी श्री रामकिशोर शुक्ला, श्री दिनेश शर्मा और श्री लक्ष्मण ढोली उपस्थित थे।