जूता उतारने आए अफसर से बोले पीएम मोदी- नहीं, मैं खुद कर लूंगा

मन्थन न्यूज़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केदारनाथ मंदिर के दर्शन के लिए उत्तराखंड पहुंचे. इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सब हैरान रह गये. पीएम मोदी जब मंदिर में दर्शन करने से पहले जब जूते खोलने के लिए बैठे, तभी उनके पास एक अफसर आया और जूते खोलने को कहा. लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने अफसर को मना कर दिया. और कहा कि नहीं, मैं खुद कर लूंगा.

इसका वीडियो ट्विटर पर एक यूज़र ने भी शेयर किया. वीडियो

इसके बाद जब पीएम दर्शन कर बाहर आये तो उन्होंने कई लोगों से हाथ भी मिलाया . इस दौरान एक जवान की गोद में बच्चा देख खुद को रोक ना पाए, और उससे मिलने चले गये.