मंथन न्यूज शिवपुरी
कोलारस चुनाव को लेकर जारी बैठके भाजपा संगठन कोलारस और मुंगावली चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कोलारस में कांग्रेस विधायक रामसिंह यादव के निधन के बाद उपचुनाव होना है और उप चुनाव में जीत कांग्रेस और बीजेपी का भविष्य सुनिश्चित करेगी यहां चुनाव एक और ज्योतिरादित्य सिंधिया के भविष्य का सवाल है क्योकि कांग्रेस से सिंधिया को सी एम् प्रोजेक्ट किया जा सकता है
वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रतिष्ठा का कोलारस और मुंगावली चुनाव को जीत कर मुख्य मंत्री श्री चौहान ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनकी ही लोकसभा में कमजोर कर सकते है ।
वही सिंधिया को सी एम् प्रोजेक्ट करने में सवालिया निशान लग सकते है ।कोलारस में उम्मीदवार कौन होगा यह तो भाजपा और संगठन सर्वे के आधार पर तय करेंगा ।
पर फिलाहल भाजपा में कई दावेदार टिकेट की लाइन में आगे है जिसमे भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशिल रघुवंशी ,पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी पूर्व विधायक देवेंद्र जैन और भी कई नाम है जो भाजपा में टिकेट के दावेदार है।
फिलहाल संगठन की सूची कोलारस में भाजपा का विधायक बनाने की है वही कांग्रेस में भी ताबड़तोड़ बैठकों का सिलसिला जारी है और कार्यकर्ताओं में उत्साह पैदा करने ओर कोलारस में जीत के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सख्त लहेजे में कार्यकर्ताओ को इक जूट रहने की सलहा दी है।
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं शिवपुरी के प्रभारी मंत्री रुस्तम सिंह कोलारस में पार्टी पदाधिकारियों की जिला बैठक ले चुके है और उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं पर विश्वास जताते हुए कोलारस मैं जीत का दावा भी किया
कल आए भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठकों का शिलशिला जारी हो गया है सुहास भगत भाजपा प्रकोष्ठ की बैठक के बाद आज 7 तारीख को भाजपा पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। संगठन महामंत्री सुहास भगत सभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूआ और संगठन मंत्री देवेन्द्र भार्गव भाजपा को मजबूती और भाजपा में चल रहे तो अंतरद्वन्ध को खत्म करते हुए एकजुटता का कार्य करेगें ताकि कोलारस चुनाव एकजुटता के साथ हो सके।

Post a Comment