मंत्री और राजधानी से ही भाजपा विधायक उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि यह मकान बाणगंगा में ही बनेंगे. वर्तमान में इन्हें अस्थायी आवास दिये जा रहे हैं. मंत्री गुप्ता ने इस संदर्भ में नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक भी की है. इस बैठक के बाद ही उन्होंने बताया कि विस्थापितों की सरकार हरसंभव मदद करेगी.
मंत्री गुप्ता ने नगर निगम अधिकारियों से कहा कि स्मार्ट रोड के लिए यथासंभव वर्तमान रोड के बीच से दोनों तरफ 50-50 फीट जमीन लें. उन्होंने कहा कि प्रयास करें कि व्यवस्थापन कम से कम हो.
बैठक में स्मार्ट सिटी के सीईओ चंद्रमौली शुक्ला ने योजना की पूरी जानकारी दी. स्मार्ट रोड पॉलीटेक्निक चौराहा से भारत माता चौराहा तक बनाई जा रही है.

Post a Comment