मंथन न्यूज़ शिवपुरी -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए 31 दिसंबर की शाम ७;30 बजे देश के सामने कई घोषणा की थी उसी क्रम में शिवपुरी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सपना दुबे प्रदेश नेतृत्व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लता एलकर के मार्ग दर्शन पर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुआरा लागू की गयी गर्भवती महिलाओ को पोषण आहार ,टीकाकरण ,पंजीयन के लिए 6000 की राशि देने की वाली योजना को जन हित तक पहुँचाने और इसका प्रचार प्रसार करने महिलाओ को इसका लाभ मिले इसके लिए महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सपना दुबे अपने महिला मोर्चा बहनो के साथ शिवपुरी जिला अस्पताल पहुँची ! जिला अध्यक्ष सपना दुबे ने महिलाओ को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकंक्षी योजनाओ की जानकारी दी इस दौरान महिलाओ को इसके लाभ भी समझाए इसके साथ ही लाडली लक्ष्मी योजना ,कन्यादान योजना और अन्य योजनाओ की जानकारी भी महिलाओ के सामने रखी सपना दुबे ने महिलाओ को बताया प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हम बहनो के सम्मान के लिए और हमे हमारा अधिकार दिलाने के लिए जो महत्त्वकाक्षी योजना चालू की इसके लिए प्रधान मंत्री जी का आभार जिला अध्य्क्ष ने कहा प्रत्येक महिलाये इस योजना का लाभ उठाएगी ! तत्पश्चात जिला अध्यक्ष सपना दुबे महिला मोर्चा के साथ कलेक्टर ऑफिस पहुँची और कलेक्टर श्री ओ.पी श्रीवास्तव से मुलाक़ात कर नव वर्ष की बधाई दी !


Post a Comment