मंथन न्यूज़ भोपाल - जनसंपर्क, जल-संसाधन और संसदीय कार्य डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज निवास पर आगामी चेटीचंड के अवसर पर सेवा और सिंधु सेना संस्था की ओर से प्रकाशित भगवान झूलेलाल धर्मयात्रा पोस्टर का विमोचन किया। इस मौके पर संस्था के प्रमुख श्री दुर्गेश केसवानी, श्री सौरभ गंगारामानी, श्री राकेश शेवानी, श्री मोहन बिजलानी, श्री मनोज रायचंदानी, श्री राकेश कुकरेजा, श्री जयपाल सचदेव और श्री तुलसी नेनवानी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment