कर्मचारियों की भविष्य निधि बंद, आयुक्त ने लगाई फटकार

Image result for पीएफ ki photo
मंथन न्यूज़ मालनपुर-औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर की कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों के साथ कंपनी मालिकों द्वारा आर्थिक रूप से शोषण किया जा रहा है। कई कंपनियों में कार्य कर रहे कर्मचारियों को भविष्य निधि से वंचित रखा जा रहा है। जिसका सीधा मुनाफा कंपनी प्रबंधन को पहुंच रहा है। शुक्रवार को ग्वालियर के भविष्य निधि आयुक्त रिजवानउद्दीन अपनी टीम के साथ दीनदयाल आयुर्वेदिक एसकेएम कंपनी में पहुंचे। कंपनी में जांच करने पर पाया गया कि करीब 50 कर्मचारियों का पीएफ नहीं काटा जा रहा है और नहीं उन्हें पीएफ की राशि बढ़ाकर वेतन में दी जा रही है। आयुक्त ने कंपनी मालिक एसके महेश्वरी को हिदायत दी है।

नए सिरे से शुरू करें पीएफः
ग्वालियर से आए आयुक्त रिजवानउद्दीन ने बद्री-विशाल कंपनी में कर्मचारियों के पीएफ की जानकारी ली तो वहां भी 35 श्रमिकों की भविष्य निधि नहीं काटी जा रही थी। जिसके मालिक राहुल शर्मा को विशेष हिदायत दी गई। इसके साथ ही ढींगरा पोलीमस कंपनी में 20 कर्मचारी ऐसे मिले जिनका पीएफ शुरू नहीं किया गया है। आयुक्त ने सभी कंपनी मालिकों व प्रबंधकों को नए सिरे से कर्मचारियों का पीएफ शुरू करने व वकाया पीएफ की राशि का भुगतान करने के आदेश दिए हैं। आयुक्त ने बताया कि कर्मचारियों का पीएफ शुरू नहीं करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
                                    पूनम पुरोहित