वोट डालने से पहले पढ़ें किस पार्टी ने किए कौन से वादे

parties 2017210 11728 10 02 2017मंथन न्यूज़ दिल्ली -उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला चरण नजदीक आ गया है। इस दौर में 15 जिलों की 73 सीटों पर 11 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिन शहरों में मतदान होना है वो इस तरह हैं, इनमें शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, ऐटा और कासगंज जिले शामिल हैं।

मतदाताओं को लुभाने के लिए हर दल ने तमाम तरह के वादे किए हैं। प्रमुख दल भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा के चुनावी घोषणा पत्र की प्रमुख बातें इस तरह है। आप मतदाता हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि सियासी पार्टियों ने आपके लिए किस तरह के वादों का एलान किया है।
प्रमुख राष्ट्रीय दल भारतीय जनता पार्टी ने जिन मुद्दों को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है वह इस तरह हैं,
- सूबे के हर युवा को रोजगार का वादा।
- किसानों के लोन और ब्याज माफ किए जाएंगे, भविष्य में कर्ज मुक्त ब्याज।
- गन्ना किसानों को 6,000 करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी।
- मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई फंड की शुरुआत की जाएगी।
- राम मंदिर निर्माण के लिए संवैधानिक स्तर पर कदम बढ़ाया जाएगा।
- राज्य में 6 नए एम्स बनाए जाने का एलान।
- सफेद क्रांति के लिए बड़ी डेयरी योजना।
- सीएम की निगरानी में बनेगा पूर्वांचल विकास बोर्ड।
- कानून व्यवस्था 45 दिनों में दुरुस्त करने का वादा।
- डायल 100 व्यवस्था होगी अपग्रेड। 15 मिनट में पुलिस पहुंचने का वादा।
- महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनेंगे ऐंटी रोमियो दल और 101 फास्ट ट्रैक कोर्ट को होगा गठन।
- यूपी के युवाओं को नौकरी में प्राथमिकता।
कांग्रेस का वादा
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में वादा किया है कि वो किसानों का कर्जा माफ करने के साथ बिजली का बिल हाफ करेगी। 
- अगले पांच वर्षों में पचास लाख नौकरियां देने का वादा ।
- पंचायतों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण।
- युवाओं के लिए शुरू होगा कौशल व रोजगार मिशन
- कृषि मूल्य आयोग की होगी स्थापना
- अल्पसंख्यकों को रोजगार शुरू करने में मदद
- कांवड़ियों के लिए ‘आस्था पथ’
- हर जिले में खुलेंगे तीन महिला थाने
- 150 दिन के रोजगार की गारंटी
- कन्या सशक्तीकरण योजना होगी लागू
सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी के चुनावी वादें इस तरह हैं
- सभी सरकारी विश्वसविद्यालय और कॉलेज होंगे वाईफाई
- वकील की मौत 60 से कम उम्र में हो तो 10 लाख मदद
- एंबुलेंस सेवा का विस्ताेर करेंगे
- पुलिस की डायल 100 सेवा को प्रभावशाली बनाएं
- बंद नहीं होगी लैपटॉप, कन्या विद्या धन योजना 
- महिला उत्पीगड़न के मामलों के लिए सभी जिलों में फास्टख ट्रैक कोर्ट
- नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, मेरठ, आगरा और वाराणसी में मेट्रो सेवा
- सभी किसानों को सस्ते लोन
- शहर में 24 घंटे बिजली दी, अब गांव में देंगे
बहुजन समाज पार्टी का घोषणा पत्र
- गरीबों, अल्पसंख्यकों, उच्चवर्ग को आर्थिक आधार पर आरक्षण मिलेगा।
- गुंडे, बदमाशों, माफिया को जेल की सलाखों में डालकर जंगलराज खत्म किया जाएगा।
- द्वेषवश जेल में भेजे गए मामलों की समीक्षा होगी, ऐसे लोगों को जेल से बाहर निकाला जाएगा।
- विशेष अभियान के तहत गत 5 वर्षो के पीडि़तों के मुकदमें दर्ज होंगे।
- किसानों, व्यापारी, नौकरीपेशा, मजदूर सहित सभी वर्गो के लिए संचालित योजनाओं को फिर शुरू किया जाएगा।
- गन्ना किसानों के बकाए का तत्काल भुगतान किया जाएगा।
- किसानों को फसलों का उचित दाम दिलाया जाएगा।
- बिजली- पानी समेत स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बहाल होंगी।
- बंद पड़ी योजनाओं को चालू किया जाएगा।
- जिन शहरों, यूनीवर्सिटीज, संस्थाओं को पुराने नाम और पहचान मिलेगी।
- पुलिस भर्ती प्रकिया शुरू कर नौजवानों को रोजगार मिलेगा।
- निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया होगी। रिश्वत नहीं चलेगी।
                                                    पूनम पुरोहित