यह विवाद अरसे से चल रहा है। वन और राजस्व विभाग मिलकर वर्ष 2003 से इसे सुलझा रहे हैं। फिर भी कुछ जिलों में विवाद है।
राजधानी के प्रशासन अकादमी में होने वाली कॉन्फ्रेंस में सभी वन वृत्तों में पदस्थ सीसीएफ शामिल होंगे। इसमें मुख्यमंत्री करीब 3 घंटे रुकेंगे और सीमा भूमि विवाद के अलावा वन संरक्षण, वन्यप्राणी प्रबंधन, तेंदुपत्ता संग्रहण आदि विषयों पर भी अफसरों से बात करेंगे। वन विभाग में कॉन्फ्रेंस की तैयारी जोरों पर है।
पूनम पुरोहित
Post a Comment