राज्यपाल से मिलने के बाद आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के नारे के साथ उत्तरप्रदेश में विकास, सुशासन की स्थापना करने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि हम मोदीजी के सपने को साकार करेंगे।
उन्होंने कहा कि रा्ज्यपाल महोदय का भी आभारी हूं, जिन्होंने हमें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। मुझे आशा हैं कि राज्यपाल महोदय के मार्गदर्शन में हम बेहतर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उप्र के विकास के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे।

Post a Comment