मंथन न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो प्रदीप गुप्ता
श्रावस्ती। अब कलेक्ट्रेट कैम्पस में पान खाकर थूकना, धूम्रपान करना पूर्णतयः प्रतिबन्धित कर दिया गया है अब इसका उलघ्घनं करते किसी भी व्यक्ति, अधिकारी/कर्मचारी को पाया गया तो 500/-रू0 जुर्माना लेकर शासकीय कोष में जमा किया जाएगा। इसके साथ ही अभिलेखागार में मौजूद बस्तों को सूचीबद्ध एंव सुव्यवस्थित ढंग से न रखने के कारण पटल सहायक दीपचन्द्र श्रीवास्तव को कडी फटकार लगाते हुए सभी बस्तों को युद्धस्तर पर दुरूस्त रखने की चेतावनी दी है। उक्त कार्यवायी कलेक्ट्रेट का निरीक्षण करने के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा ने की है। उन्होने जोर देते हुए कहा कि अब कार्यालयों को सुव्यवस्थित एंव स्वच्छपूर्ण ढ़ग से न रखने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को किसी भी दशा में बक्शा नही जाएगा उनके खिलाफ कडी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि बस्तों को न तो सुव्यवस्थित ढंग से रखा गया है और न ही सूची बद्ध पाये जाने पर जिलाधिकारी ने पटल सहायक दीपचन्द्र श्रीवास्तव को तलब किया और उनसे पूछा कि इस पटल का काम कबसे देख रहे हो तो उन्होने बताया कि पौने दो साल से पटल का काम देख रहा हूं इस पर जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि पौने दो साल में अगर प्रतिदिन एक ही बस्ता चेक करते तो अब तक बहुत बस्ते चेक हो सकते थे अब ये लापरवाही नही चलेगी बल्कि शासकीय कार्यो को ढंग से निपटाना होगा नही तो कार्यवाही की जाएगी। सभी बस्तों को दुरूस्त करने हेतु सम्बन्धित लिपिक दीपचन्द्र श्रीवास्तव को चेतावनी के साथ ही 03 महीने की मोहलत दी है।कलेक्ट्रेट कैम्पस के दोनो गेटों पर एंव अन्दर बेतरकीब ढंग से लगी होर्डिगों को दुरूस्त कराने तथा होर्डिगं से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को पदनाम से ही होर्डिगों को स्थापित कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट कैम्पस के अन्दर नालियों के साफ-सफाई के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी से सम्पर्क कर नाजिर कलेक्ट्रेट को निर्देश दिया है इसके साथ ही दोनों मुख्य गेटों के साथ ही कलेक्ट्रेट के लाबी, जिलाधिकारी चेम्बर के ठीक सामने, अभिलेखागार, मुख्य गैलरी एंव अपर जिलाधिकारी के सामने गैलरी एंव लाबी में सी0सी0टी0वी0 लगाने का निर्देश दिया है। तथागत हाल के दोनो तरफ बने शौंचालयों को दुरूस्त करने एंव उसी तरफ स्थित पुराने चकबन्दी कार्यालय को दुरूस्त कराकर जिले में जिन विभागों का दफ्तर कार्यालय की जगह न मिलने के कारण संचालित नही हो पाये हैं को आवंटित करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही तथागत हाल में 04 वायरलेस साउड सिस्टम के साथ ही अन्य कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिया कि अपने कार्यालय के दीवाल पर जो नोटिस/कार्यालय आदेश/शिकायत/निविदा सूचना आदि चस्पा नही करेगें ऐसा करने पर सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी, इसलिए अब सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने-अपने कार्यालय के मुख्य गेट पर ढंग से नोटिस बोर्ड लगाकर उक्त सूचनाएं उसी पर लगवाना सुनिश्ति करें ताकि कैम्पस की दीवारों को साफ-सुथरा रखा जा सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, प्रोवेशन, कौशल विकास मिशन, आपदा, अपर जिलाधिकारी कार्यालय/न्यायालय, कोषागार, सूचना/मनोरंजन एंव नजारत मालखाना का भी निरीक्षण किया तथा सभी सम्बन्धित अधिकारियों/पटल सहायकों को कार्यालय को सुसज्जित ढंग से रखने एंव कार्यालय के सामने रखे छाया में उत्पादित फूल-पौधों को तस्तरी के अन्दर गमले को रखने का निर्देश दिया है ताकि फूल पौधों में सिचाई के दौरान फर्स पर पानी न गिरने पावे। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ओ0पी0 सिंह, अतिरिक्त उप जिलामजिस्ट्रेट राज कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन, वरिष्ठ कोषाधिकारी गिरीष कुमार एंव जिला प्रोवेशन अधिकारी महेन्द्र भी उपस्थित रहे।

Post a Comment