दबंगो ने जेसीबी से कब्जा करने का किया प्रयास 

मंथन न्यूज़ श्रावस्ती जिला ब्यूरो प्रदीप गुप्ता उत्तर प्रदेश
श्रावस्ती। योगी सरकार द्वारा भूमाफियाओ पर शिकंजा कसने के लिए समस्त जिले के अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए है वही दूसरी तरफ जिला मुख्यालय पर स्थित भिनगी तिराहा से भभरापुर सम्पर्क मार्ग पर भूमाफिया द्वारा दिन मे ही जेसीबी लगवाकर सारे पेड़ काटकर जबरन कब्जा करने का कुत्सित प्रयास किया गया जिसकी जानकारी भू स्वामी दिलीप कुमार को हुई थाना कोतवाली भिनगा पर पहुचकर न्याय की गुहार लगाई है। बताते चले कि छेदी और रामअधार दो चचेरे भाई, जो मोहल्ला तिलक नगर भिनगा के निवासी है।  जिनकी 11 बीघे भूमि भिनगी तिराहे पर है।  जिसमें से साढे 5 बीघा छेदी तथा साढ़े 5 बीघा राम अधार का स्वमित्व है, राम अधार के मृत्यू हो जाने के बाद उनके बच्चे और पत्नी विद्यावती जीवनयापन के लिए लखनऊ में जाकर रहने लगे जिसका फायदा उठाते हुए राम अधार के बड़े भाई छेदी ने पूरी भूमि पर कब्जाकर खेती करने लगे, जब विद्यावती अपने बच्चो के साथ भिनगा आयाी तो उसने अपने हिस्से की जमीन खेती के लिए मांगी जिस पर छेदी टाल मटौल करता रहा और एक षडयंत्र के तहत दबंगो के साथ मिलीभगत कर भारी भरकम रूपये में ब्रिकी कर जमीन का एग्रीमेंट कर दिया जिसकी भनक विद्यावती को नही लग सकी। समय बीतता गया और विद्यावती छेदी से बार बार अपनी जमीन की मांग करती रही लेकिन जमीन का कब्जा न मिलने पर विद्यावती ने अपने हिस्से की जमीन दिलीप वर्मा पुत्र मुन्नी लाल वर्मा के हाथ बैनामा कर दिया। लेकिन दाखिल खारिज न होने तथा जमीन पर कब्जा न मिलने पर दबंगो द्वारा रविवार की सुबह जेसीबी द्वारा लगे हरे पेड़ो को व बने भवन को तोड दिया गया। जिसकी जानकारी दिलीप वर्मा को होने पर थाना कोतवाली भिनगा पर तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।