दमोह में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, बड़ा हादसा टला

मंथन ऩ्यूज दमोह। जिले में सीमेंट भरकर जा रही गुड्स ट्रेन का एक डिब्बा अचानक पटरी से उतर गया। हादसे में बड़ी हानि नहीं हुई है। फिलहाल दुर्घटना के पीछे की वजह साफ नहीं है और रेलवे अधिकारी भी हादसे पर जानकारी देने से बच रहे हैं।
घटनास्थल पर पटरी से उतरी हुई मालगाड़ी।बता दें, दुर्घटना सुबह के समय हुई जिसके वजह से कोई भारी नुकसान नहीं हुआ है। रेलवे अधिकारी दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गए हैं। दमोह की माईसेम सींमेट फैक्टी से सीमेंट लोड होके दमोह होते हुए उत्तर प्रदेश के शाहगंज के लिए रवाना हुआ था।
जैसे ही गुड्स ट्रेन इमलाई से दमोह रेलवे स्टेशन के करीब पहुंची, वहां एक बोगी का पहिया पचरी से नीचे उतर गया। गार्ड की सूझबूझ से तुरंत ट्रेन को रुकवाया गया, जिससे ट्रेन के बाकी डिब्बे दुर्घटना होने से बच गए और एक बड़ा हादसा टल गया। पहली नजर रेल पटरियों में गड़बड़ी में हादसे का कारण लग रही हैं, हालांकि मौके पर पहुंचे अधिकारी हादसे पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।