मंथन न्यूज़ दमोह - दतिया में पार्थिव शिवलिंग निर्माण 6 दिन की जगह 7 दिन बनेंगे शिवलिंग दद्दा जी देव प्रभाकर शास्त्री ने दिया शिवलिंग निर्माण के लिए 29 तारीख से 4 तारीख तक का सात दिवसीय समय
पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास के पवित्र महीने में मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा द्वारा पार्थिव शिवलिंग निर्माण कराया जा रहा है दतिया में पार्थिव शिवलिंग निर्माण 6 दिन की जगह 7 दिन यानी 29 तारीख से 4 तारीख तक किया जाएगा आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने दमोह पहुंचकर पूज्य दद्दा जी महाराज देव प्रभाकर शास्त्री जी से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आशीर्वाद प्राप्त किया और दतिया की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने दद्दा जी देव प्रभाकर शास्त्री जी को श्रीफल देखकर पार्थिव शिवलिंग निर्माण में आने का आग्रह किया इस हेतु देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी ने 29 तारीख से 4 तारीख तक के समय की स्वीकृति प्रदान की दतिया में पार्थिव शिवलिंग निर्माण के लिए हुई बैठक में मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा से भक्तों द्वारा बार-बार आग्रह किया जा रहा था कि शिवलिंग निर्माण का समय सात दिवसीय रखा जाए इस हेतु मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने दद्दा जी देव प्रभाकर शास्त्री जी से आग्रह किया और उन्होंने उनको आग्रह को स्वीकारते हुए 7 दिन का समय दिया है! पार्थिव शिवलिंग निर्माण 29 तारीख से 4 तारीख तक किया जाएगा

Post a Comment