शिवपुरी ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी में विगत लंबे समय से संगठन का कार्य करने वाले मुकेश सिंह चौहान को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पाण्डे द्वारा अपनी प्रदेश कार्यकारिणी के रूप में जिला शिवपुरी का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस मनोनयन पर भाजयुमो के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि संगठन गढ़े चले सुपंथ पर बड़े चलें भला हो जिसमें देश का वो काम सब किये चलें की पक्ति के आधार पर कार्य करना है। विश्वास दिलाया कि वह भाजपा व भाजयुमो को मजबूती के साथ संगठन के साथ मिलकर कार्य करेंगें और अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़कर जिले में संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य अनवरत रूप से जारी रखें। उनका कहना था कि पं. दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए संगठन जो 10 यूथ व 1 बूथ की नई ऊर्जा के युवाओं को जोड़ने का कार्य जारी रहेगा। श्री चौहान ने आश्वस्त किया कि वह शीघ्र ही भाजयुमो की जिला कार्यकारिणी भी तैयार कर संगठन मजबूती में अपना अहम योगदान देंगें। मुकेश सिंह चौहान के भाजयुमो जिलाध्यक्ष बनने पर निवृत्तमान भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे सहित अन्य भाजयुमो कार्यकर्ताओं जिला भाजयुमो कार्यालय कालीमाता मंदिर के समीप भव्य माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए उन्हें बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर बधाई देने वालों में भाजपा कार्यकर्ता व भाजयुमो पदाधिकारी शामिल थे।
Post a Comment