प्रधान कर रहा खड़ंजे पर खड़ंजे का खेल जबकि गांव के मुख्य मार्ग पर है भारी जलभराव

मंथन न्यूज़ बलरामपुर ब्यूरो प्रदीप गुप्ता बलरामपुर मामला विकास खण्ड हर्रैय्या सतघरवा के ग्राम पंचायत मकुनहवा का है जंहा ग्राम प्रधान द्वारा पुराने लगे खड़ंजे को उजाड़ कर पुराने ईंटे से ही खड़ंजा लगा कर राजस्व के पैसों से मालामाल होने का खेल खेल रहा है। जबकि गांव के मुख्य मार्ग पर मिट्टी पटाई व खड़ंजा न होने से कीचड़ व भारी जलभराव है।ग्राम प्रधान के इस गोलमाल से ग्रामवासी काफी आक्रोशित है।ग्रामवासी विश्राम,निबरे,प्रमोद,मातेश्वरी व अरुण ने बताया कि मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से आवागमन में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है और ग्राम प्रधान उपदेश कुमार द्वारा खड़ंजे पर खड़ंजे का खेल किया जा रहा है। ग्रामवासियों ने जिला प्रसाशन से गुहार लगाई है कि ग्राम प्रधान के द्वारा किये जा रहे इस गोलमाल का भौतिक सत्यापन करते हुए मुख्यमार्ग पर जलभराव से निजात दिलावें, जिससे हम ग्रामवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।