मंथन ऩ्यूज सतना उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सतना जिले की मैहर तहसील के ग्राम अमदरा की सुश्री सुरभि गौतम को आई.ए.एस. में चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। श्री शुक्ल ने कहा कि सुश्री सुरभि ने ग्राम अमदरा और विन्ध्य के साथ ही प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सुश्री सुरभि ने साबित कर दिया है कि ग्रामीण परिवेश में रहकर भी ऊँचाईयों पर पहुँचा जा सकता है।

Post a Comment