मंथन ऩ्यूज दिल्ली भारत और चीन के बीच सिक्किम सीमा विवाद पिछले एक महीने से चल रहा है। दोनों ही देश एक दूसरे को पहले पीछे हटने की बात कह रहे हैं। वहीं सिक्किम-भूटान-तिब्बत सीमा परडोकलाम विवाद पर इंडिया टूडे मैग्जिन की रिपोर्ट के अनुसार पूरा विवाद चीन का शुरू किया हुआ है।
दरअसल 9 जून की रात एससीओ समिट में जब प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शि जिनपिंग की मुलाकात हो रही थी, उससे एक दिन पहले चीनी सेना डोकलाम में बंकर तबाह कर रही थी। रिपोर्ट के अनुसार इन बंकरों का निर्माण रॉयल भूटान आर्मी ने बहुत पहले किया था, जिसका वह कभी-कभी इस्तेमाल करते थे।
गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच बीते एक महीने से डोकलाम को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों ही देशों ने सीमा पर सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी है। वहीं भारत इस मामले का कूटनीतिक हल निकालने की बात कर रहा है। जबकि चीन का कहना है कि पहले भारत सीमा से अपने जवान हटाएं, इसके बाद ही कोई बातचीत होगी।
रिपोर्ट पूनम पुरोहित
ईमेल ID manthanews.in@gmail.com
9827565468

Post a Comment