किसानों की हमदर्द है शिवराज सरकार :ओमप्रकाश खटीक

मंथन न्यूज़ शिवपुरी ।भारतीय जनता पार्टी मंडल दिनारा किसान संदेश यात्रा का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक और करैरा विधानसभा के किसान यात्रा के प्रभारी ओमप्रकाश खटीक के मुख्य आतिथ्य में किया गया इस अवसर पर श्री खटीक ने मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा जब-जब प्रदेश या देश में भाजपा की सरकार बनी है शिवराज सरकार द्वारा किसानों गांव तथा गरीबों के हितों की योजनाएं बनाकर उनके उत्थान के लिए कार्य किया गया है प्रदेश सरकार खेती को लाभ का धंधा बनाने के पूरी कोशिश कर रही है पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक ने कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार हमेशा से ही किसानों की हमदर्द रही है और आगे भी रहेगी मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने किसानों से आग्रह किया वह अधिक से अधिक संख्या में फसल बीमा कराएं भाजपा जिला शिवपुरी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद बेडर करैरा के पूर्व विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने भी गांव गांव जाकर किसानो को सरकार की योजनाएं बताएं किसान संदेश यात्रा दिनारा मंडल के ग्राम डामरोन कला ,ढांड ,बेसोरा कला ,कुचलोन ,छितिपुर ,जनता ,खुदावली ,टोरिया कला , तोरिया खुर्द देहरेटा अब्बल सहित अनेक गावों में किसान संदेश यात्रा पहुंची इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुभाष जाटव जिला पंचायत हरिशंकर परिहार मंडल के महामंत्री वीरेंद्र यादव कैलाश लोधी मंडल प्रभारी राम किशन यादव ,मंगल यादव, पवन यादव, नरेश यादव, महामंत्री नीटू ,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नीरू पचौरी संजय शर्मा उपस्थित थे