आचार्य विनिश्चय सागर महाराज के कलश स्थापना में पुहंचे पोहरीं जैन समाज हर वर्ष पोहरीं से आचार्य श्री के दर्शन करने जाते है

मंथन न्यूज़ रिपोर्ट हितेश जैन पोहरीं-सम्पूर्ण भारत वर्ष में जैन समाज के धर्म गुरु मुनि महाराजो के चातुर्मास होने जा रहे है जैन साधु इन चार माह में एक स्थान पर रुक कर धर्मप्रभावना और साधना करते  है पोहरीं से जैन समाज के प्रतिनिधि भी मुरार नगर में होने जा रहा चातुर्मास कलश स्थापना के साक्षी बने,आचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज के शिष्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज  जी का इस बार मुरार जैन समाज को चातुर्मास का सौभाग्य प्राप्त हुआ है आचार्य श्री विनिश्चय महाराज के दर्शन करने के लिए प्रतिवर्ष पोहरीं से जैन समाज के लोग  जाते है आचार्य श्री का चातुर्मास जहा भी होता है पोहरीं जैन समाज के प्रतिनिधि दर्शन करने जाते है  पोहरीं जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल से आचार्य श्री को श्रीफल चढ़कर आशीर्वाद प्राप्त किया इस कार्यक्रम में  पोहरीं से नीलमचन्द जैन,कैलाशनारायण जैन,विनोद जैन,अशोक जैन,शिखर चंद जैन,दीपेश जैन,योगेन्द्र जैन पत्रकार,विपिन जैन,महिलाओ भी साथ थी