राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद आज भोपाल में...

मंथन न्यूज़ भोपाल

बीजेपी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद आज भोपाल आएँगे।रामनाथ कोविंद11 बजे विशेष विमान से भोपाल स्टेट हेंगर पर पहुंचेंगे, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक, सांसद जनप्रतिनिधि उनकी अगवानी करेंगे। वे सीएम हाउस में बीजेपी सांसद, विधायकों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सीएम हाउस में होने वाली विधायक दल की बैठक में 12.30 बजे शामिल होंगे।

 कोविंद यहां विधानसभा के सदस्यों से अपने पक्ष में वोट करने के लिए समर्थन मांगेंगे। भले ही चौदहवें राष्ट्रपति बनने के लिए सभी आंकड़े रामनाथ कोविंद के पक्ष में हैं लेकिन इस सर्वोच्च पद के लिए चुनाव हो रहा है , इसलिए वह प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों से समर्थन मांगने के लिए भोपाल आ रहे हैं।

बैठक खत्म होने के बाद खाना होगा और शाम 5.40 बजे पर कोविंद भोपाल से रवाना होंगे।बता दें कि कोविंद यहां समर्थन जुटाने के लिए देश भर में दौरे करेंगे। इसमें मध्यप्रदेश भी शामिल है।

बैठक मुख्यमंत्री निवास श्यामला हिल्स पर होगी। बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ,भाजपा मध्य प्रदेश के प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ,प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ,लोकसभा और राज्यसभा के मध्य प्रदेश से सांसद और सभी विधायक उपस्थित रहेंगे।