हितेश जैन पोहरी- शिवपुरी जिले से 35 किलो मी दूर जिले की सबसे पिछड़ी तहसील जिसमे शासकीय शिक्षकों ने शासन के नियमों की धज्जियाँ उड़ा दी है अभी कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश शासन द्वारा शासकीय विद्यालय में प्रार्थना ओर राष्ट्र गान के साथ सभी माध्यमिक, हाई स्कूल व हाई सेकेंडरी विद्यालयों में ध्वजारोहण करने के आदेश जारी किए गए । इस आदेश को शासन द्वारा 15 जून को प्रवेशाउत्सव के साथ ही जारी कर दिया गया था। आदेश जारी होने के बाद शिक्षको द्वारा पोहरी क्षेत्र के विद्यालयों पर ध्वजारोपण नही किया जा रहा है जबकि शासन द्वारा इस आदेश को शक्ति से पालन करने के निर्देश सभी अधिकारियो व कर्मचारी को दिए गए थे आज दिनांक तक पोहरी तहसील के कई शासकीय विद्यालय में बच्चों ने भी राष्ट्रीय ध्वज नही देखा, विद्यालय पर अधिकारियो द्वारा समय समय पर निरीक्षण किया जाता है पोहरी क्षेत्र के विद्यालयों में निरीक्षण शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए किया जाता है।या जिले के व पोहरी के शिक्षा अधिकारी निरीक्षण व्यवस्था सुधारने के लिए नही बसूली अभियान के लिए करते है इस लिये शासन के आदेश को जिले व पोहरीं के शिक्षा विभाग के अधिकारियो कर्मचारियो व शिक्षको ने शासन के नियमो को ताक पर रख दिया है

Post a Comment