मंथन न्यूज़ भोपाल प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा भगत सिंह कुशवाहा ने अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुऐ हमले की निंदा करते हुए कहा कि अनंतनाग में अमरनाथ यात्रा पर हुआ हमला करोड़ों भारतीयों की आस्था पर हमला है। भगत सिंह कुशवाहा ने कहा कि ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।ये कायराना हरकत हमारी आस्था को बिलकुल नहीं डिगा सकती, पर अब भारत आतंकवाद को जल्द से जल्द जड़ से मिटाकर ही चैन की सांस लेगा।

Post a Comment