मंथन न्यूज़ भोपाल जनसंपर्क जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के द्वारा किए गए प्रयासों से दतिया जिले मैं जल्द ही हवाई सेवा शुरू होने जा रही है हवाई सेवाओं को दतिया में चालू करने के लिए मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा लगातार प्रयास कर रहे थे और उनके प्रयासों से अब दतिया वासियों को नई सौगात मिलने जा रही है मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन धार्मिक स्थल और उत्तर प्रदेश से लगे हुए महत्वपूर्ण जिले दतिया के नागरिकों को हवाई सेवा का लाभ जल्द ही मिलने लगेगा दतिया वासियों को हवाई सेवाओं की सौगात मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के द्वारा दी जा रही है। इसी सप्ताह प्रभातम कंपनी के 8 सीटर प्लेन की टेक्स्ट फ्लाइट की जा रही है तत्पश्चात टेक्स्ट ट्रायल सफल होने पर हवाई सेवाएं नियमित रूप से कर दी जाएंगी हवाई सेवा चालू करने वाली कंपनी का कहना है कि फिलहाल हवाई सेवा दतिया से इंदौर जबलपुर और भोपाल तक चालू की जा रही है दतिया एयर स्ट्रिप पर इसके लिए आवश्यक तैयारियां को दतिया जिला प्रशासन अंजाम दे रहा है इसके पहले भी अति विशिष्ट व्यक्ति दतिया हवाई पट्टी तक वायुयान द्वारा मां पीतांबरा के दर्शन और अन्य कार्यक्रमों के लिए आते रहे हैं शीघ्र ही नियमित विमान सेवा की सुविधा शुरू होने से व्यापार उद्योग चिकित्सा पर्यटन धार्मिक यात्रा आदि उद्देश्यों के लिए स्थानीय नागरिकों को हवाई सेवा का लाभ प्राप्त होगा । यदि ट्रायल सफल होता है एवं सवारियां पर्याप्त मात्रा में मिलना शुरू हो जाती हैं तो जिलों की संख्या बढ़ा दी जाएगी और 3 दिन की जगह सातों दिन दतिया वासी हवाई सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे

Post a Comment