मंथन न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो प्रदीप गुप्ता
श्रावस्ती।विकास खण्ड गिलौला के प्राथमिक विद्यालय नीबाभारी में प्रधान शिक्षक दिनेश मिश्र द्वारा विद्यालय के रसोइयों को साड़ी दी गई।श्री मिश्र ने बताया कि हमारे विद्यालय में 3 रसोईया है जिनको 2, 2 साड़ी दिया गया है।और इनका विद्यालय के ओर से आईकार्ड भी बनाया गया है।अब ये रसोईया विद्यालय में आईकार्ड यूनिफॉर्म के साथ विद्यालय में दिखेंगी।
इतना ही नही श्री मिश्र विद्यालय में बच्चो को अच्छी शिक्षा देने के लिये बच्चो को पुस्तक भी पढ़ने के लिये अपने पास से दिये है।विद्यालय में श्री मिश्र के द्वारा आये दिन सराहनीय कार्य किया जाता है।

Post a Comment