मंथन ऩ्यूज भोपाल। किसान आंदोलन के बाद किसानों की नाराजगी खत्म करने निकाली गयी भाजपा की 10 दिवसीय किसान संदेश यात्रा आज समाप्त हो गयी है। यात्रा के समापन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान ने कहा है कि प्रदेश का किसान शिवराज सिंह चौहान के साथ हैं।
हालांकि, उन्होंने इतना जरूर माना कि मंडी में भुगतान में हो रही दिक्कतों के कारण किसानों की नाराजगी बढ़ी थी, लेकिन किसान संदेश यात्रा में किसानों की नाराजगी पूरी तरह समाप्त हो गयी है और प्रदेश के किसानों ने कहा है कि वो शिवराज सिंह के साथ हैं। किसान आंदोलन और मंदसौर गोलीकांड के बाद प्रदेश के नाराज किसानों को रिझाने के लिए भाजपा ने पूरे प्रदेश में किसान संदेश यात्रा शुरू की थी। 27 जून से शुरू हुई इस यात्रा का आज प्रदेश भर में समापन हो गया।
किसान संदेश यात्रा को लेकर मीडिया से बात करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान ने कहा है कि प्रदेश का किसान पूरी ताकत से भाजपा के साथ है,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ है। उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में किसान संदेश यात्रा के दौरान बीजेपी विधायकों से हुई बदसलूकी साफ इंकार करते हुए कहा कि विधायकों को न तो कहीं रोका गया और न ही यात्रा में कोई बाधा आयी, ये भ्रामक प्रचार है। नंदकुमार चौहान ने बताया कि किसान आंदोलन के दौरान मल्हारगढ़ और सुआवसरा में सबसे ज्यादा आगजनी हुई थी।
वहां उन्होंने दो दिन प्रवास किया। नंदकुमार चौहान ने दावा किया है कि किसानों के मन में जो थोड़ा बहुत भ्रम था, किसान संदेश यात्रा से पूरा भ्रम समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि सारे किसानों ने कहा है कि मंडी में भुगतान को लेकर थोड़ी बहुत नाराजगी हमारी भी रही, लेकिन हम सब शिवराज के साथ हैं। हमकों ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो किसानों के लिए रात दिन काम करता है।
किसान संदेश यात्रा ने मिटा दिया किसानों के मन का वहम : 'नंदकुमार सिंह चौहान,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
रिपोर्ट पूनम पुरोहित
Manthannews.in@gmail.com
9827565468

Post a Comment