स्व-रोजगार हेतु ऑन लाईन आवेदन पत्र आमंत्रित

Manthan news Bhopal मुख्यमंत्री संवर्धन योजना, कौशल्या योजना एवं आईटीआई प्रशिक्षित युवक / युवतियों को मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में प्राथमिकता दी जायेगी। जिन युवक / युवतियों ने मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना, कौशल्या योजना एवं आईटीआई प्रशिक्षण प्राप्त किया है वे मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ लेने हेतु एमपी ऑन लाईन में आवेदन कर सकते हैं ।