मंथन न्यूज़ श्रावस्ती ब्यूरो प्रदीप गुप्ता उत्तर प्रदेश
श्रावस्ती। जनपद में अवैध शराब की बिक्री/बनाने पर रोकथाम व उनमें संलिप्त व्यक्तियो केे विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु श्री विजय ढुल, पुलिस अधीक्षक जनपद श्रावस्ती द्वारा जनपद के एसपीज स्पेशल टीम/थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है। जिसके क्रम मे एसपीज स्पेशल टीम थाना को0 भिनगा द्वारा मुखविर की सूचना पर थाना को0 भिनगा के ग्राम चन्दनकुड़ी के पास से अभियुक्त रामगोपाल पुत्र दुलारे नि0 चन्दनकुड़ी थाना को0 भिनगा श्रावस्ती को 20 ली0 नाजायज कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 भिनगा में मु0अ0सं0 1160/17 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। तथा 40 ली0 कच्ची शराब व 04 कुन्तल लहन तथा शराब बनाने के उपकरण के साथ 01 अभियुक्ता गिरफ्तार
अवैध शराब की बिक्री/बनाने पर रोकथाम व उनमें संलिप्त व्यक्तियो केे विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिनांक 09.07.2017 को थाना को0 भिनगा मुखविर की सूचना पर ग्राम चन्दनकुड़ी के पास से अभियुक्त हरिराम पासी पुत्र राममन पासी नि0 चन्दनकुड़ी थाना को0 भिनगा श्रावस्ती को 40 ली0 कच्ची नाजायज शराब व 04 कुन्तल लहन तथा शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 भिनगा में मु0अ0सं0 1161/17 धारा 60(2),63 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर जेल रवाना किया गया।वही थाना इकौना द्वारा अभियुक्त बाबू पुत्र ननकन नि0 पश्चिमी केवटनपुरवा सेमगढा थाना इकौना श्रावस्ती को 18 ली0 नाजायज कच्ची शराब के साथ उ0नि0 सियाराम वर्मा मय हमराह द्वारा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना इकौना में मु0अ0सं0 1945/17 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। तथा थाना सिरसिया द्वारा अभियुक्त बाबूलाल पुत्र जानकी प्रसाद नि0 लोनियनपुरवा दा0 मसहाकला थाना सिरसियास श्रावस्ती को 18 ली0 नाजायज कच्ची शराब के साथ उ0नि0 रामदरश यादव मय हमराह द्वारा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना सिरसिया में मु0अ0सं0 1590/17 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। तथा थाना गिलौला द्वारा अभियुक्त फौजे पुत्र बजा नि0 रामपुर तिरभवना थाना गिलौला श्रावस्ती को 19 ली0 नाजायज कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना गिलौला में मु0अ0सं0 2087/17 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। तथा जनपद में चल रहे वारंटी अभियान के दौरान कुल 04 वारंटी गिरफ्तार किये गये। तथा जनपद में शन्ति भंग करने के आरोप में कुल 11 व्यक्ति गिरफ्तार किये गये।

Post a Comment