मंथन न्यूज़ चित्रकूट चित्रकूट उपचुनाव में चुनाव का आगाज हो चूका है और भाजपा और कांग्रेस ने अपने तरीके से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा के भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत सिंह कुशवाह जी चुनाव में वोटरों को लुभाने एवं भाजपा की तमाम योजनाओ को जमींन तक पहुँचाने के लिए सतना पहुचे जहां उनका सतना रेलवे स्टेशन पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भगत सिंह कुशवाह ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठकों में भी भाग लिया।

Post a Comment