शिवपुरी। जिले के कोलारस के कांग्रेस विधायक रामसिंह यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज उनके पैतृक गांव खतौरा हेलीकॉप्टर से पहुंचे। उनके साथ हेलीकॉप्टर में जिले के प्रभारी मंत्री रूस्तम सिंह जी थे। जहां उन्होंने पीडि़त परिवार को सांत्वना देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से कामना की।
पैदल चलकर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सुनी लोगों की समस्यायें
दादा के निवास से हेलीपेड की ओर जा रहे तभी रास्ते में ग्रामीणजनों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपनी-अपनी समस्याओं संबंधी आवेदन भी दिए जिन पर बारीकी से देखते हुए उन्हें हल कराने का आश्वासन दिया और जिलाधीश तरूण राठी को दिए। इतना नहीं उन्होंने तत्काल निर्देश दिए कि किसानों की विद्युत समस्या पर गंभीरता पूर्वक ध्यान देें साथ ही भावांतरण योजना से संबंधी जानकारी भी ली और किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न आए इसके लिए जिलाधीश को निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य है जो किसानों के साथ है जो उनकी फसल का पूरा मूल्य अपने खजाने से देता है।
किसानों के हित में भावांतर भुगतान योजना शुरू करने वाला मध्यप्रदेश देश का एक मात्र राज्य
शिवपुरी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश, देश का एक मात्र राज्य है जहां सरकार ने किसानों को उचित दाम दिलाने के लिए भावांतर भुगतान योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत किसानों को अपना अनाज बेचने पर बिक्री मूल्य एवं समर्थन मूल्य के अंतर की राशि शासन द्वारा किसानों के खातों में सीधी जमा कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच किसानों को 2400 रूपए प्रति क्विंटल उड़द, 417 रूपए सोयाबीन, 1455 रूपए प्रति क्विंटल मूंग, 700 रूपए से अधिक राशि प्रति क्विंटल मूंगफली और 235 रूपए क्विंटल मक्का के अंतर की राशि किसानों के खातें में जमा कराई है। उन्होंने कहा कि देश के किसी भी राज्य में किसानों को उचित दाम देने की ऐसी योजना नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूखा वर्ष होने के कारण इस संकट की घड़ी में सरकार किसानों के साथ है। प्रदेश सरकार किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराकर इस संकट की घड़ी से निकाला जाएगा।

Post a Comment