मंथन न्युज शिवपुरी। हिंदू समाज को एकता के सूत्र में बांधने के लिए हर घर में श्रीरामचरित मानस का अनुशरण होना चाहिए। पूरा देश जब एक सूत्र में बंध जाएगा तो राम राज्य का सपना साकार हो जाएगा। यह बात सर्किट हाउस रोड, संतोषी माता मंदिर के पास श्रीराम कथा के दौरान कथा वाचक भुवनेश्वरी देवी ने कही।
उन्होंने कहा कि भाई-भाई का घर में अलग-अलग रहना। व्यापार अलग-अलग करना। खाना अलग-अलग बनना। व्यवस्था के तहत उचित माना जा सकता है, लेकिन मन और मत अलग-अलग नहीं होना चाहिए। मन हमेशा मिले होना चाहिए। घर में मन मिले। फिर समाज का मन मिले और फिर देश का मन मिले तो राम राज्य स्वाभाविक है और जब हमारा देश एकता के सूत्र में बंध जाएगा तब आतंकवाद जैसा कचरा अपने आप साफ हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि झाड़ू जब तक एक सूत्र में बंधी होती है। तब तक वह कचरा साफ करती है, लेकिन वही झाड़ू जब खुलकर बिखर जाती है तो स्वयं कचरा हो जाती है। इसी प्रकार समाज जब एकजुट हो जाएगा तो हम आतंकवाद को साफ कर देंगे।
उन्होंने कहा कि भारत देश में हमारा जन्म हमारे ऊपर ईश्वरीय कृपा दर्शता है। देश के शीर्ष में हिमालय है। जो देश का मुकुट है। कश्मीर में केशर की खेती है जो भगवान के माथे पर लगाया जाता है। कन्याकुमारी में नारियल होता है जो भगवान के चरणों में चढ़ाया जाता है। यह संयोग केवल भारत भूमि पर ही है।
Post a Comment