मंथन न्यूज़ बालाघाट भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नंद कुमार सिंह चौहान ने बालाघाट जिले के बैहर नगर परिषद से पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे श्री देवेंद्र उइके को तथा नगर परिषद चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य कर रहे श्री जुगल पांडे को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है ।बार बार समझाने के बावजूद इन दोनों ने पार्टी के अनुशासन को तोड़ने का अपना क्रम जारी रखा। यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। अतः प्रदेश अध्यक्ष जी ने अनुशासनहीनता के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए दोनों को 6 वर्ष के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। इस आशय का पत्र कार्यालय मंत्री श्री सत्येंद्र भूषण सिंह ने जारी कर दिए हैं ।

Post a Comment