मंथन न्यूज़ ग्वालियर महिलाओं में पूर्व महापौर व भाजपा नेत्री समीक्षा गुप्ता बेहद लोकप्रिय हैं। उनके सरल स्वभाव के कारण महिलाएं उन्हें पसंद करती हैं। आगामी पांच अगस्त को उन्होंने अपने निवास पर एक तीज पार्टी आयोजित की है, जिसमें एक हजार महिलाएं हिस्सा लेंगी।
यह तीज पार्टी पूरी तरह उत्तर प्रदेश के आगरा, मथुरा , मेरठ, कानपुर स्टाईल की होगी। जो महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा आयोजित होगी। इसमें महिलाओं के लिए झूले, खेल तमाशे, श्रंगार का सामान, चूडी स्टॉल, चाट , भल्ले, , पानी पूरी, भुटटे आदि के स्टॉल होंगे। पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने इस आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की हैं और स्वयं फोन करके सभी महिलाओं को आमंत्रण भी दिया है।
पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने मंथन न्यूज़ को बताया कि तीज पार्टी का यह आयोजन पूरे दिन चलेगा, और इसमें महिलाओंं के लिए सावन के गीत व विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
जीजेवीओ भी करेगा शिरकत
पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता द्वारा पांच अगस्त को आयोजित तीज पार्टी में जीजेवीओ (ग्लोबल जैन एंड वैश्य आर्गनाइजेशन) भी शिरकत करेगा। उक्त जानकारी आर्गनाइजेशन की अध्यक्ष रति जैन, उपाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अर्चना शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि जैन व वैश्य समाज की महिलाएं भी इसमें शिरकत करेंगी।

Post a Comment