मंथन न्यूज़ शिवपुरी एक युवक सड़क पर खून से लथपथ शिवपुरी के माधव चौक पर पड़ा हुआ था लोग हैल्प करने के बजाये वीडियों बना रहे थे, लोगों की भीड़ जमा हो गयी और उसका वीडियो बनाती रही। पुलिस भी आई तो उसने भीड़ को नियंत्रित करने का काम किया, लेकिन किसी एम्बुलेंस को फोन नहीं किया। काफी देर बाद इस घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया।
खुद ही मारे ब्लेड और हो गया खून से लथपथ
यह घटना शिवपुरी की है। बुधवार की शाम माधव चौक पर नशे में चूर एक युवक ने अपने ही हाथ की नस पर ब्लेड मार लिया। वह खून से लथपथ हो सड़क पर गिर पड़ा। उसके शरीर पर शर्ट नहीं थी, पेट और हाथ से खून बह रहा था। तड़पता हुआ युवक लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन लोग एंबुलेंस बुलाने की बजाय उसके मोबाइल से वीडियो बनाने लगे और फोटो खींचने लगे। इस बीच तड़पते हुए युवक को देखने के लिए भीड़ भी जमा होने लगी तो पुलिस भी पहुंची, लेकिन पुलिस कर्मी भी घायल युवक की मदद करने की बजाय ट्रैफिक कंट्रोल करने लगे। पुलिस ने भी एंबुलेंस बुलाने की जरूरत नहीं समझी और युवक का खून सड़क पर बहता रहा। बाद में कुछ मीडियाकर्मी पहुंचे और उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर घायल युवक को हॉस्पिटल भिजवाया।

Post a Comment