सीएम हेल्पलाइन की शिकायत लेवल-2 पर पहुंची तो अधिकारियों पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

Image result for manthan news ki photoपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ ग्वालियर-नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा ने सोमवार को सीएम हेल्प लाइन की शिकायत, स्वच्छता अभियान व डिवाइडरों की रंगाई पुताई के कार्यों टाइम लिमिट बैठक में की समीक्षा की। आयुक्त ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायत लेवल-2 तक पहुंची तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई जाएगी। इसलिए सीएम हेल्प लाइन की शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करें। 
उन्होंने कहा कि सीएम हेल्प लाइन में इस माह अवैध निर्माण, बिना अनुमति के टावर, विना अनुमति के मैरिज गार्डन, भवन अनुमति की शिकायतों का निराकरण किया जाना है। इस प्रकरणों के निराकरण के आधार पर नगर निगम की रैकिंग की जानी है। सभी अधिकारी अभियान चलाकर उनका निराकरण करें। दीपवली को लेकर कहा कि सभी डिवाइडर, चौराहे की सफाई व रंगाई, पुताई का अभियान चलाकर कार्य पूरा किया जाए। उपायुक्त अपने क्षेत्र में विशेष दल का गठन करे। रंगाई पुताई के कार्य में गति लाएं। आयुक्त ने लेखा विभाग को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी व कर्मचारियों का वेतन बायोमेट्रिक मशीन से मशीन से प्राप्त उपस्थिति के आधार पर ही निकाला जाए। स्वच्छता अभियान को लेकर श्री शर्मा ने कहा कि जनवरी 2018 में सर्वेक्षण कार्य किया जाएगा। इस कार्य को अधिकारी गंभीरता से लें। सुबह 6ः30 बजे मैदान में निकलकर स्वच्छता अभियान की निगरानी करें। इस दौरान अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव, देवेन्द्र पालिया, उपायुक्त केके गौर आदि मौजूद थे।
राजस्व जांच समिति ने देखे दस्तावेज
नगर निगम परिषद की ओर गठित राजस्व जांच समिति की बैठक का आयोजन मुकेश परिहार की अध्यक्षात में किया गया। बैठक के दौरान आदेश दिया कि अधिकारी पांच बिंदुओं पर जानकारी उपलब्ध कराएं। बस स्टैंड पर हुए ठेके की आय, पार्किंग से हुई आय की जानकारी बिंदुवार दी जाए। बैठक में सदस्य जगत सिंह कौरव, अपर आयुक्त रिंकेश वैश्य, सहायक आयुक्त शैलेष अवस्थी, चन्द्रमोहन शर्मा मौजूद थे।